Gopalganj News: SBI से पैसा लेकर लौट रही महिला से दिन-दहाड़े हुई लूट, पुलिस ने दिया ये आश्वासन

Gopalganj News: पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दोनों बदमाशों के साथ उनके गिरोह को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी और छिनतई के पैसे को रिकवर करायेगी.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित नरैनिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार उच्चकों ने एक महिला से डेढ़ लाख रुपये की छिनतई कर ली. घटना के बाद दोनों उच्चके मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, उचकागांव थाना क्षेत्र के अमठा भूअन निवासी कांता साह गुरुवार को अपनी पत्नी सुषमा देवी और भतीजी के साथ एबीआई बैंक, नरैनिया में पैसा निकालने पहुंचे थे.

झपट्टा मारकर हो गया फरार

बैंक से पैसा निकालने के बाद जब वे बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे, उसी समय बाइक पर सवार दो उच्चकों ने सुषमा देवी के हाथ में झपट्टा मारकर उनका कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए. बैग में कुल डेढ़ लाख रुपये रखे हुए थे. घटना के बाद महिला और उसके परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन उच्चके तेज रफ्तार से फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलने पर मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Mughal Harem Stories : अपने हुस्न और चतुराई से नूरजहां ने जहांगीर को कदमों में रखा और बनी मलिका ए हिंद

दिन-दहाड़े हुई घटना से लोग चिंतित

पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे और मामले की पूरी जांच की जाएगी. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >