Gopalganj News: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर जहां मॉडल सदर अस्पताल में मरीज और डॉक्टर के बीच विवाद के बाद अफरा-तफरी मच गई. विवाद इतना बढ़ा कि डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है.
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के बीच कहासुनी
जब ओपीडी वार्ड में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के बीच कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया. इसके बाद ओपीडी सेवा करीब डेढ़ घंटे तक पूरी तरह बाधित रही.अस्पताल में मौजूद मरीजों का कहना है कि वे लंबे समय से लाइन में खड़े थे. लेकिन डॉक्टरों के काम बंद करने से उन्हें बिना इलाज इंतजार करना पड़ा.
मरीजों की परेशानी बढ़ी
भीषण गर्मी और उमस के कारण मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी और बढ़ गई. कई मरीजों की हालत भी बिगड़ने लगी थी.हालांकि, करीब डेढ़ घंटे बाद डॉक्टरों ने दोबारा काम शुरू किया, जिसके बाद इलाज की प्रक्रिया फिर से चालू हो सकी.
सिविल सर्जन ने किया कहा
वहीं इस मामले पर सिविल सर्जन वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि उन्हें अभी तक घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. अगर डॉक्टरों की ओर से कोई लिखित शिकायत दी जाती है, तो पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सवाल यही है कि आखिर मरीजों की परेशानी का जिम्मेदार कौन?
Also Read: नई ट्रांसफर पॉलिसी को 17 जून को मिल सकती है मंजूरी, इस तरह मिलेंगे शिक्षकों को नए स्कूल
