गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गयी. दोनों बच्चों को आनन-फानन में इलाज के लिए के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर के बाहर पटाखा फोड़ रहे थे. इसी दौरान अचानक पटाखा उनके बेहद करीब फट गया और दोनों आग की चपेट में आ गये. विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे बुरी तरह झुलस गये. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझायी और परिजनों की मदद से बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार एक बच्चे की हालत अधिक गंभीर थी, जिसके कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. दूसरे बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के बाद परिजनों की हालत रो-रोकर गंभीर है. स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. डॉक्टर ने कहा कि पटाखों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
Gopalganj News : थावे में पटाखे की चपेट में आये दो मासूम झुलसे, एक की हालत गंभीर
गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में पटाखा फोड़ने के दौरान दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गये.
