Gopalganj News : आज समाज की प्रेरक बनीं अपराजिताओं को मिलेगा सम्मान, कवियों की सजेगी महफिल

Gopalganj News : प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह बुधवार को शहर के मिंज स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा.

गोपालगंज. प्रभात खबर की ओर से आयोजित अपराजिता सम्मान समारोह बुधवार को शहर के मिंज स्टेडियम में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ होगी. इस अवसर पर गोपालगंज की उन 12 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने अपने कार्यों और संघर्ष से समाज में मिसाल कायम की है.

नारी सशक्तीकरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहेगा कार्यक्रम

समारोह में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी और व्यवसायी उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम नारी सशक्तीकरण और सामाजिक चेतना को समर्पित रहेगा. सम्मान समारोह के उपरांत एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध करेंगे. कवि दिनेश बाबरा, हास्य व्यंग्यकार शंभू शिखर, ओजपूर्ण कवयित्री पद्मिनी शर्मा और जनभावनाओं को स्वर देने वाले अशोक चारण इस शाम को यादगार बनायेंगे. प्रभात खबर की यह पहल समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देने के साथ-साथ नयी प्रेरणा भी प्रदान करेगी. कार्यक्रम में सभी शहरवासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया गया है.

ये हैं कार्यक्रम के प्रायोजक

कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभात खबर के मुख्य प्रायोजक के रूप में वास्तु बिहार और एसोसिएट प्रायोजक के रूप में कल्याण ज्वेलर्स, मुसाफिर हुंडई, हरिओम फीड्स प्रा. लिमिटेड शामिल हैं. वहीं, को-प्रायोजक के रूप में तारा होंडा, श्याम जनसेवा के फाउंडेशन श्याम भाई, आरपी ज्वेलर्स, इंडियन प्रीपेरेटरी स्कूल, गोपालगंज नगर परिषद कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड, जनसुराज के बलिराम सिंह, गोपालगंज जिला खादी ग्रामोद्योग संघ, विष्णु सुगर मिल्स लिमिटेड, ब्रजेश बैच फोर क्लासेस, एडवांस ऑर्थो केयर सेंटर, दानिश ट्रेवल्स, ट्रेडर्स एंड कंस्ट्रक्शन, जिला परिषद के अध्यक्ष सुबाष सिंह, बारी मार्केट के नितेश बॉडी हेल्थ केयर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >