गोपालगंज में तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर

Gopalganj News: फुलवरिया के बैरागी टोला तीनमुहान के पास हुआ हादसा, सीआईएसएफ जवान घायल,टक्कर में दो युवक की मौत

Gopalganj News: (मनीष राज) गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के बैरागी टोला तीनमुहान के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतकों की पहचान प्रकाश कुमार (पिता- लक्ष्मण सिंह, निवासी बलभद्र परसा, फुलवरिया) एवं सोनू कुमार (पिता- रामदेव सिंह, निवासी कपूरचक, फुलवरिया) के रूप में की गई है. दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे.

सीआईएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल

हादसे में तीसरे घायल नंदन उर्फ विक्की कुमार (पिता- विजय कुमार, उम्र 35 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गए. बताया जाता है कि वे सीआईएसएफ में कार्यरत हैं और अपनी ससुराल फुलवरिया जा रहे थे. दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

पटना में इलाज के दौरान हुई मौत

रेफर किए जाने के बाद पटना में इलाज के दौरान प्रकाश कुमार और सोनू कुमार की मौत हो गई. दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में भी शोक का माहौल है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >