गोपालगंज के विकास को बढ़ावा, सांसद आलोक सुमन के प्रयास रंग लाए, नितिन गडकरी मंत्रालय की स्वीकृति से गंडक पुल परियोजना आगे बढ़ी

Gopalganj News : सांसद डॉ. आलोक सुमन के प्रयास से NH-27 के इमरिया गंडक पुल के लिए स्टील फ्रेम और गर्डर को मिली मंजूरी.

गोपालगंज से संजय कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के निरंतर एवं प्रभावी प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) पर इमरिया (गोपालगंज) स्थित गंडक नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में उपयोग होने वाले स्टील फ्रेम और स्टील गर्डर की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिससे लंबे समय से प्रतीक्षित इस पुल निर्माण कार्य को नई गति मिलेगी. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से लगातार पत्राचार एवं व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास किए थे. सांसद द्वारा उठाए गए इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है.

स्टील गर्डर उपयोग की मंजूरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि डुमरिया स्थित गंडक नदी पुल निर्माण में स्टील फ्रेम और स्टील गर्डर के उपयोग की अनुमति दे दी गई है तथा संवेदक द्वारा साइट पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है. साथ ही, सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं. इस महत्वपूर्ण प्रगति से न केवल गोपालगंज बल्कि बिहार एवं पूर्वी भारत के लाखों यात्रियों को भविष्य में बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी. यह परियोजना क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगी. सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोपालगंज संसदीय क्षेत्र के विकास एवं जनता की सुविधाओं के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि इस महत्वपूर्ण पुल परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए वे लगातार निगरानी एवं अनुश्रवण करते रहेंगे.

Also Read : वैशाली के महुआ में घर का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, झाड़ी में खाली बक्सा फेंककर भागे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >