दो बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया, अब मां को पीटकर घर से निकाला

Gopalganj News : वृद्ध दंपति को बेटों ने किया बेसहारा, पुलिस ने शुरू की जांच

Gopalganj News (राकेश कुमार) : दरोगा जी! क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? जिस कोख से दो बेटों को जन्म दिया, पाल-पोसकर पढ़ाया-लिखाकर कामयाब बनाया. आज उन्हीं बेटों ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर मुझे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया. यह दर्दनाक दास्तान जब एक 70 वर्षीय वृद्ध मां ने रोते-बिलखते फुलवरिया थाना परिसर में सुनाई, तो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों की आंखें भी नम हो गईं और वे कुछ देर के लिए हैरत में पड़ गए. मामला फुलवरिया थाना क्षेत्र के शुक्रवलिया गांव का है. यहां के निवासी विंध्याचल भगत की 70 वर्षीय वृद्ध पत्नी मंजू देवी अत्यंत घायल अवस्था में न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंची थीं. बुजुर्ग महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि उनके पति भी उम्रदराज हैं. उन्होंने अपने दोनों बेटों के अच्छे भविष्य के लिए दिन-रात एक कर दिया था. उन्हें पढ़ा-लिखाकर शादी कराई, रहने के लिए आलीशान मकान बनवाया और बहुओं व बेटों के भरण-पोषण के लिए खेती की जमीन तक खरीदी ताकि उन्हें भविष्य में कोई परेशानी न हो.

थाने पहुंच रो-रोकर सुनाई आपबीती

​ मैं अपने दोनों बेटों को दूध पिलाई सुबह शाम तेल लगाइए ताकि उसके हड्डियां नस मजबूत हो आज मेरे कलेजे के टुकड़ों ने मुझे ही घर से बेघर कर दिया, मेरे बेटो और बहुओं ने चप्पलों से मेरे सर और पूरे बदन पर इस कदर वार किया है कि मैं ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही हूं. दो साल से प्रताड़ना झेल रही हूं, अब दरोगा जी आप ही न्याय करें. वृद्ध महिला मंजू देवी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से बहुएं उनसे लगातार झगड़ा कर रही थीं. लेकिन इस बार क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं. दोनों बेटों ने अपनी पत्नियों का साथ देकर मां की बेरहमी से पिटाई कर दी. हद तो यह है कि कलयुगी बेटों ने बुजुर्ग मां-बाप को दाने-दाने के लिए मोहताज कर दिया है. इस वृद्धावस्था में भी दोनों पति-पत्नी मजदूरी कर किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं. बीमारी की हालत में भी बेटा-बहू इलाज तक नहीं कराते. थाने में बुजुर्ग महिला की हालत देख पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें ढांढस बंधाया, पीने के लिए जल दिया और कुर्सी पर बिठाकर पूरी कहानी सुनी. पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित मां को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के इस ठोस आश्वासन के बाद ही मंजू देवी के आंसू थम सके. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read : Gopalganj news: बीमारी होने पर ‘गूगल डॉक्टर’ के भरोसे दवा खाना पड़ सकता है भारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >