Gopalganj News : घर के बाहर सोये रिटायर्ड चौकीदार की हत्या, धारदार हथियार से हमला कर दिया वारदात को अंजाम

Gopalganj News : गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने घर के बाहर सोये रिटायर्ड चौकीदार की धारदार हथियार से वीभत्स तरीके से हमला कर हत्या कर दी.

उचकागांव.

गोपालगंज में बेलगाम अपराधियों ने घर के बाहर सोये रिटायर्ड चौकीदार की धारदार हथियार से वीभत्स तरीके से हमला कर हत्या कर दी. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव की है. मृत गोपाल चौधरी (80) ईश्वर चौधरी के पुत्र थे. काफी पहले वह रिटायर हो चुके थे. इनके स्थान पर इनका पोता राहुल कुमार चौकीदारी करता है.

काफी खून बहने व गंभीर चाेट से माैके पर ही गयी जान

बताया जाता है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेड़ा गांव निवासी व रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी अपने घर के बाहर सोये हुए थे. मध्य रात्रि में अज्ञात अपराधियों ने कुल्हाड़ी जैसे तेज हथियार से उनके सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया. काफी खून बहने व गंभीर चोट से मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह परिवार के सदस्यों को हुई. उसके बाद घर में कोहराम मच गया. बिछावन व उसके शरीर के नीचे काफी खून गिरा था. इधर, वारदात की सूचना पाकर मौके पर मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सब इंस्पेक्टर दीपिका रंजन पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच में जुट गये. इस दौरान फॉरेंसिक टीम के लोग भी पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. लेकिन जमीन या पूर्व के विवाद को लेकर आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

अलग-अलग बिंदु पर पुलिस कर रही जांच

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि पुलिस अलग-अलग चार से पांच बिंदु पर जांच कर रही है. जल्द ही इस हत्याकांड में अपराधियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जायेगा. समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया. पुलिस ने कहा कि दाह-संस्कार के बाद परिजनों की ओर से लिखित शिकायत करने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >