Gopalganj News : तीन केंद्रों पर होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, 14 और 17 जून को आयोजन

Gopalganj News : मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा 14 व 17 जून को, जिले में बनाए गए तीन सेंटर

Gopalganj News (विकास दुबे) : जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्रों पर बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही की लिखित परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा 4236 पदों पर बहाली के लिए ली जा रही हैं. लिखित परीक्षा 14 जून व 17 जून को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए जिले में शहर के तीन उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं. जहां जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के हजारों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया है. सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई है.

लंबे इंतजार के बाद भर्ती परीक्षा का रास्ता साफ, युवाओं में उत्साह

यह भर्ती मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के पदों के लिए की जा रही है. लंबे समय से इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अब तैयारी को अंतिम रूप देने का समय आ गया है. लिखित परीक्षा का स्तर मैट्रिक यानी दसवीं कक्षा के समकक्ष रखा गया है.

रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

जिले के आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 1 जून से सीएसबीसी बिहार की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा आवेदन के समय दर्ज मोबाइल नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस तिथि को है और किस जिले व केंद्र पर आयोजित होगी.

अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना, तय तिथि से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

14 जून की परीक्षा के लिए इ-एडमिट कार्ड 8 जून से उपलब्ध होगा. जबकि 17 जून की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 11 जून से डाउनलोड किया जा सकेगा. प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा. डाक के माध्यम से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा. यदि किसी कारण से अभ्यर्थी वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो वे निर्धारित तिथि पर पटना स्थित केंद्रीय चयन पर्षद कार्यालय से डुप्लीकेट प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

लेट पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री

परीक्षा के दोनों दिनों में दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा. निर्धारित समय के बाद केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा.

परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्र जरूरी, गलत ओएमआर होने पर कॉपी होगी रद्द

परीक्षा केंद्र पर इ-एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड, वोटर आइडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा. यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो राजपत्रित पदाधिकारी से सत्यापित फोटो के साथ निर्धारित घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा. केंद्रीय चयन पर्षद ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी. ओएमआर शीट भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका नंबर, अनुच्छेद लेखन और हस्ताक्षर में किसी भी प्रकार की गलती होने पर उत्तर पुस्तिका अमान्य घोषित की जा सकती है और उसकी जांच नहीं की जाएगी.

मोबाइल, ब्लूटूथ और स्मार्ट वॉच पर पूरी तरह रहेगा प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. यदि कोई अभ्यर्थी ऐसे उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो इसे कदाचार माना जाएगा और बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिले के अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना इ-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >