Gopalganj News : कल से 26 तक आठवीं तक की स्कूल बंद, नौवीं से ऊपर 11 बजे तक चलेगी कक्षाएं

Gopalganj News : गर्मी को देखते हुए स्कूलों की नई समय-सारिणी जारी, आठवीं तक छुट्टी

Gopalganj News (संजय कुमार अभय) : जानलेवा गर्मी को देखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दिया है. वर्ग नौवीं से ऊपर के कक्षा का संचालन दिन के 11 बजे तक बंद कर देने का आदेश दिया है. डीएम ने साफ कर दिया है कि 22 से 26 मई तक कक्षा आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

सरकारी-निजी स्कूलों पर नया आदेश लागू

यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगी. शिक्षा विभाग को डीएम ने आदेश दिया है कि इस आदेश को सख्ती से लागू कराया जाये. गर्मी अब जानलेवा होने लगा है. ऐसे में बच्चों को स्कूल में छुट्टी के बाद घर आने पर लू का खतरा बढ़ा हुआ है. हीट वेव के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए डीएम का यह काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा.

Also Read : Gopalganj News: जन सुराज का हल्ला बोल, सरकार पर लगाया युवाओं और महिलाओं से विश्वासघात का आरोप, ‘बिहार नवनिर्माण अभियान’ शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >