हत्या के प्रयास मामले में मांझा पुलिस को मिली सफलता, दो आरोपितों को भेजा जेल

Gopalganj News : अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार चल रही छापेमारी

Gopalganj News (अखिल कुमार) : मांझा थाना क्षेत्र के शेख टोली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट एवं हत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शेखटोली गांव निवासी सुकट साह एवं सोनू साह के रूप में की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार बीते 15 मार्च 2026 को मांझा थाना क्षेत्र के शेखटोली गांव में भूमि विवाद को लेकर पुरानी बाजार निवासी संतोष कुमार गुप्ता एवं शेखटोली गांव के सुकट साह के बीच कहासुनी हुई थी.

मारपीट और हत्या प्रयास मामले में पुलिस की लगातार छापेमारी

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इस दौरान संतोष कुमार गुप्ता के भाई चिन्ताहरण प्रसाद को आरोपितों ने गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया था.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी.घटना को लेकर घायल के परिजनों में काफी आक्रोश देखा गया था.मामले में पुनम देवी के बयान पर मांझा थाने में आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. हालांकि घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए थे.

पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में

इसी क्रम में बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले के दो नामजद आरोपित शेखटोली गांव में मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मांझा थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शेखटोली गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के प्राथमिकी अभियुक्त सोनू साह एवं सुकट साह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों से मामले को लेकर पूछताछ की गई है. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया.वहीं अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा. हालांकि पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है. ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके.

Also Read : Saran News : आपाची और स्कूटी की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >