गोपालगंज में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

Gopalganj News: सवेया फील्ड में छापेमारी के दौरान अवैध भट्ठी का भंडाफोड़, धंधेबाज फरार

(गोपालगंज से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर मीरगंज थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां भारी मात्रा में अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दी गई.

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के सवेया फील्ड इलाके में कुछ धंधेबाज बड़े पैमाने पर अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया.

पुलिस बल को आता देख शराब निर्माण में संलिप्त लोग मौके से फरार हो गए. पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

अवैध शराब निर्माण की भट्ठी का भंडाफोड़

झाड़ियों और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी के दौरान पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाने की भट्ठी का भंडाफोड़ किया. इस दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 1000 लीटर अर्धनिर्मित शराब (जावा), महुआ और अन्य सामग्री बरामद की गई.

मौके पर ही विनष्ट किया गया जावा

पुलिस ने बरामद अर्धनिर्मित शराब, जावा और महुआ के घोल को मौके पर ही पूरी तरह विनष्ट कर दिया, ताकि इसका दोबारा उपयोग न किया जा सके. कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

मीरगंज पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा. शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के शराब तस्करों और धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए अवैध शराब कारोबार पर सख्ती बनाए रखने की मांग की है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >