श्रीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, घायलों को सदर अस्पताल रेफर

Gopalganj News : रानी पोखर के पास भीषण बाइक हादसा, परिजनों में चिंता का माहौल

Gopalganj News (राकेश कुमार) : श्रीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागी टोला स्थित रानी पोखर के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया. घायलों की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रकाश सिंह, कपूरचक गांव निवासी रामदेव सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह तथा सीवान जिले के अन्दर ढाला निवासी विजय प्रसाद के 38 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है.

हेलमेट नहीं पहनने से बढ़ी हादसे की गंभीरता, पुलिस जांच में जुटी

चिकित्सकों के अनुसार नंदन कुमार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रकाश सिंह और सोनू सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. जबकि नंदन कुमार दूसरी बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बैरागी टोला रानी पोखर के समीप दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की. बताया जाता है कि दुर्घटना के समय किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट का उपयोग किया गया होता तो चोट की गंभीरता कम हो सकती थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

Also Read : नौतन में प्रशासनिक विसंगति से परेशान ग्रामीण, समाधान नहीं मिल रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >