थावे. थावे जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर खड़ी 05114 आनंद विहार टर्मिनल -छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी काे हरी झंडी दिखाकर पूर्व प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि रामाशीष सिंह ने शुक्रवार को रवाना किया. हालांकि साप्ताहिक ट्रेन नियत समय से लगभग छह घंटे विलंब से थावे जंक्शन पहुंची.
यात्रियों की सुविधा के लिए चलायी गयी विशेष ट्रेन
थावे जंक्शन पर विशेष गाड़ी का पहुंचने का समय दिन में 10 बजकर 15 मिनट और खुलने का समय 10 बजकर 45 मिनट था. जबकि विशेष ट्रेन थावे जंक्शन पर शाम में चार बजकर 16 मिनट पर पहुंची और चार बजकर 40 मिनट पर खुली. विदित हो कि रेलवे प्रशासन द्वारा होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05113/05114 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी का परिचालन छपरा से 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को तथा आनंद विहार टर्मिनल से 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को 04 फेरों के लिए किया जायेगा. 05113 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 05 से 26 मार्च तक प्रत्येक बुधवार छपरा से 3:45 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 3:57 बजे, दिघवा दुबौली से 5:19 बजे, थावे से 6:50 बजे, तमकुही रोड से 7.22 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 01:10 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल 2:25 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में 05114 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से 4:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से 07:20 बजे, थावे से 10:45 बजे, दिघवा दुबौली से 11:42 बजे छूटकर छपरा 2:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन को थावे से रवाना करने के दौरान स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र सिंह, टीसी संजय पांडेय,मनन सिंह, बुलेट सिंह, छोटेलाल साह व राहुल प्रताप सिंह समेत आरपीएफ जवान और रेलकर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
