बलेसरा पैक्स चुनाव में निष्पक्ष मतदान पर प्रशासन की पैनी नजर

Gopalganj News : हीट वेव के कारण मतदान प्रभावित, फिर भी शांतिपूर्ण ढंग से जारी है चुनाव प्रक्रिया

Gopalganj News (प्रशांत पाठक) : उचकागांव प्रखंड की बलेसरा प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष पद के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हो रहा है.प्रशासन की ओर से चुनाव को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.जो हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार प्रशांत ने चुनाव की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मतदाताओं की सुविधा और सुचारू रूप से वोटिंग प्रक्रिया को संचालित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं.

चार बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर तक 36% वोटिंग

बलेसरा पंचायत के राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, बालाहाता को मुख्य मतदान केंद्र बनाया गया है. इस विद्यालय परिसर के भीतर कुल 4 मतदान केंद्र (बूथ) तैयार किए गए हैं ताकि मतदाताओं को लंबी लाइनों से निजात मिल सके. मतदान प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा कराने के लिए कुल 16 मतदान कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है. निर्वाचन कोषांग के अनुसार, दोपहर दो बजे तक बलेसरा पैक्स चुनाव में कुल 36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. शुरुआती घंटों में वोटिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और का मानना है कि क्षेत्र में खराब मौसम और और डिट वेव के कारण मतदाता सुबह के समय घरों से अधिक संख्या में निकले, जिससे मतदान प्रतिशत पर असर पड़ा है. हालांकि, दोपहर बाद स्थिति में बदलाव हो गया.भीषण गर्मी के कारण वोट वोटरों की संख्य कम होती गई. सुरक्षा के मोर्चे पर फिलहाल पूरी शांति बनी हुई है.

Also Read : शेखपुरवा में महायज्ञ के दौरान शिव कथा का रसपान कर भावविभोर हुए श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >