गोपालगंज नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj News: दो अलग-अलग मामलों में हुई कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में मिली सफलता,जानिए पूरी खबर नीचे.

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में शामिल तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पहला मामला 1 जून 2026 को दर्ज किया गया था. इस कांड में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत नामजद अभियुक्त आरिफ एजाज उर्फ बंटी, पिता मो. एजाज अहमद, निवासी तकिया याकूब, थाना नगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया.

तकिया याकूब से एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार दर्ज कांड में नामजद आरिफ एजाज उर्फ बंटी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

कररिया से दो आरोपित दबोचे गए

दूसरे मामले में 2 जून 2026 को दर्ज कांड में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों में भगत राम उर्फ भगवान लाल राम, पिता स्व. विशुनदयाल राम तथा पिंकेश कुमार, पिता भगत राम, दोनों निवासी कररिया, थाना नगर शामिल हैं.

अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी.

Also Read: बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तीकरण अभियान का भव्य शंखनाद, बच्चियों की दमदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >