मीरगंज नगर परिषद में निर्विरोध हुआ सशक्त स्थाई समिति का चुनाव

Gopalganj News: झमाझम बारिश के बीच कलेक्ट्रेट में कड़ी चौकसी के साथ संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया, तीनों पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन

Gopalganj News: (अवधेश कुमार राजन) नगर परिषद मीरगंज की सशक्त स्थाई समिति के चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए. तीन पदों के लिए आयोजित चुनाव में प्रत्येक सीट पर केवल एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी.

सदस्य संख्या-1 के लिए सुमन देवी, सदस्य संख्या-2 के लिए सोनू प्रसाद सोनी तथा सदस्य संख्या-3 के लिए दीपक मिश्रा ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इनके विरुद्ध किसी अन्य प्रत्याशी ने दावा प्रस्तुत नहीं किया, जिसके बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

कलेक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

शुक्रवार की सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई. चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे.

झमाझम बारिश के बावजूद कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी बनी रही. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.

डीएम के निर्देश पर हुई चुनाव प्रक्रिया

डीएम के निर्देश पर मीरगंज नगर परिषद का चुनाव संपन्न कराया गया. इस दौरान डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार एवं एसडीसी अजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे.

निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित वार्ड पार्षदों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.

Also Read: दाउदनगर की आजीविका दीदियों का नगर पर्षद के खिलाफ मोर्चा; मानदेय नहीं, काम बंद, अब आंदोलन की राह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >