गोपालगंज में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत, भाग रहे तीन युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Gopalganj News: गोपालगंज के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग किसान महेंद्र राम की मौत हो गई. हादसे के बाद भाग रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

(गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटी बाजार तारा नाहवा गांव के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान बंजरिया गांव निवासी महेंद्र राम के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

दवा लेने निकले थे, रास्ते में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार महेंद्र राम साइकिल से घर से दवा लेने निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

मौके पर हुई मौत

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र राम सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर तथा नाक से गंभीर रूप से खून बहने लगा. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है.

परिवार में मचा कोहराम

महेंद्र राम की असामयिक मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है. गांव के लोग भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं.

Also Read: 8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >