Gopalganj News : पद्म विभूषण डॉ शांति राय की पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की करेंगी आरती, इसके बाद शुरू होगी हनुमंत कथा

Gopalganj News : भोरे प्रखंड के रामनगर में स्थित राम जानकी मठ पर छह मार्च से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू हो रही है.

भोरे. भोरे प्रखंड के रामनगर में स्थित राम जानकी मठ पर छह मार्च से पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा शुरू हो रही है. इसे लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बीएमपी के जवान रामनगर पहुंच चुके हैं. इसके अलावा खुफिया विभाग की टीम भी भोरे आ गयी है. दूसरी तरफ यातायात विभाग के डीएसपी अपने मातहत के साथ रूट चार्ट पर पूरे दिन मंथन करते रहे.

डीएम-एसपी ने किया मुआयना

दूसरी तरफ डीएम और एसपी ने पार्किंग से लेकर कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया. निवास स्थान से ग्रीन जोन का निरीक्षण किया. बता दें कि छह मार्च से भोरे के रामनगर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा हनुमंत कथा सुनायी जानी है. उनके कार्यक्रम में होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में 2500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा मीरगंज से लेकर पगरा तथा अन्य मुख्य पथों पर एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अधिकारी के साथ 10 पुलिस बल तैनात रहेंगे.

खोला जा रहा विशेष थाना

वहीं पांच तारीख से लेकर 11 तारीख तक रामनगर में एक विशेष थाना खोला जा रहा है. रूट डायवर्जन से लेकर पार्किंग की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. चिकित्सा के क्षेत्र में पद्म विभूषण प्राप्त कर चुकी डॉ शांति राय के द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आरती की जायेगी. इसके साथ ही कथा की शुरुआत होगी. इसकी जानकारी देते हुए महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज ने बताया कि राष्ट्रपति पदक से नवाजी गयीं डॉ शांति राय इस क्षेत्र की गौरव हैं. इनके द्वारा ही बागेश्वर धाम सरकार की आरती की जायेगी और कार्यक्रम की शुरुआत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >