गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ चुनाव की तस्वीर साफ, चुनावी मैदान में 58 उम्मीदवार

Gopalganj News : जिला विधिज्ञ संघ चुनाव: उम्र में गड़बड़ी के कारण महिला प्रत्याशी का नामांकन रद्द, 58 उम्मीदवार मैदान में. नामांकन जांच पूरी, एक पर्चा खारिज.

गोपालगंज से संजय कुमार अभय की रिपोर्ट
Gopalganj News : जिला विधिज्ञ संघ के चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच का कार्य शुक्रवार को संपन्न हो गया. जांच में वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन करने वाली एक महिला प्रत्याशी सोनिया सक्सेना का नामांकन उम्र में गड़बड़ी के कारण छट गया. बाकी सभी पदों के लिए उम्मीदवारों की नामांकन वैध मिले है. इस प्रकार नामांकन पत्रों की जांच के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 58 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं. 15 जून तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं.

कोर्ट कैंपस में चुनावी माहौल गर्म, प्रत्याशी समर्थन जुटाने में सक्रिय

अब नामांकन पत्रों की जांच के बाद अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए आठ, महासचिव के एक पद के लिए चार, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन, अंकेक्षक के एक पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव के तीन पद के लिए छह, सहायक सचिव के तीन पद के लिए दस, पुस्तकालय समिति के तीन पद के लिए तीन, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए छह, महिलाओं के लिए आरक्षित वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों के लिए दो, कार्यकारिणी के दो पदों के लिए दो तथा महिलाओं के लिए आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों के लिए पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं. सोमवार तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे. चुनाव काफी रोचक होने लगा है. वकालतखाना परिसर से लेकर कोर्ट कैंपस तक चुनावी रंग में वकील रंग चुके है. जरूरी मुकदमों की पैरवी के साथ ही चुनावी चर्चा व समीकरण को बनाने में जुटे है.

Also Read : मांझा बाजार चोरीकांड का पर्दाफाश, छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर, चार दिन में पुलिस ने खोल दिया राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >