Gopalganj News : लछवार में युवक का शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Gopalganj News : स्थानीय थाने के चनावे गांव के दुर्गा मंदिर के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच- 531 पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी.

थावे. स्थानीय थाने के चनावे गांव के दुर्गा मंदिर के सामने गोपालगंज-मीरगंज एनएच- 531 पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल युवक की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी. मृत युवक लछवार पंचायत के पूर्व सरपंच दूधनाथ चौधरी के छोटे भाई दारोगा चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार था. रविवार को गोरखपुर से उसका शव लाये जाते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ था हादसा

उल्लेखनीय है कि युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की देर रात अपने घर बाइक से लौट रहा था, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. सदर अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद चिंताजनक स्थिति देख चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया था. वहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. घर शव लाये जाने पर परिजन चीत्कार उठे. मृतक की पत्नी दहाड़ मारकर रो रही थी. वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

इ-रिक्शा चला परिवार का करता था भरण-पोषण

विशाल अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. विशाल की शादी 2022 में नीतू देवी के साथ हुई थी. दो भाइयों की शादी अभी नहीं हुई है. विशाल का छह माह का बेटा गोलू कुमार है. विशाल इ-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सुपुर्द कर दिया. दरवाजे पर सांत्वना देने के लिए जिला पार्षद पति ओम प्रकाश राय, वर्मा भारती, शेषनाथ गिरि, पिंटू कुमार यादव, राहुल कुमार यादव, छोटेलाल मांझी सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >