गोपालगंज में लाखों की चोरी में CCTV से मिला अहम सुराग, संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

Gopalganj News: डीघवा सरेया में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खंगाली कई कैमरों की फुटेज, छापेमारी जारी

(गोपालगंज से गौतम प्रसाद की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के डीघवा सरेया गांव में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है. जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं. फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है.

ताला तोड़कर नकदी और जेवरात लेकर फरार हुए चोर

जानकारी के अनुसार रविवार को डीघवा सरेया गांव निवासी बेचू चौहान के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से गांव में हड़कंप मच गया था. सूचना मिलने पर विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की.

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध युवक

जांच के क्रम में पुलिस ने गांव और आसपास के प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आते-जाते दिखाई दिए हैं. पुलिस को आशंका है कि इन युवकों का चोरी की घटना से संबंध हो सकता है.

पहचान के लिए गठित की गई पुलिस टीम

थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए आधा दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर उसका विश्लेषण किया जा रहा है. फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान करने का प्रयास जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी लोगों की चिंता

गौरतलब है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है. ऐसे में डीघवा सरेया की इस घटना को लेकर भी ग्रामीणों की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई है.

जल्द खुलासे का दावा

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >