Gopalganj News : कोरेया पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रैक्टर में मोटरसाइकिल टकरायी, युवक की गयी जान

Gopalganj News : भोरे थाने के कोरेया पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रैक्टर में एक बाइक सवार युवक पीछे से धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी.

गोपालगंज. भोरे थाने के कोरेया पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रैक्टर में एक बाइक सवार युवक पीछे से धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान कटेया थाने के सबेया गांव के निवासी कैलाश पांडेय के पुत्र प्रभा शंकर पांडेय के रूप में की गयी.

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम

बताया जाता कि गुरुवार की शाम बाइक से युवक कहीं जा रहा था. इसी दौरान कोरेया पेट्रोल पंप के समीप खड़े एक ट्रैक्टर में उसकी बाइक टकरा गयी. इससे घायल युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के पास आसपास के लोग वहां जुट गये. लोग उसे कटेया रेफरल अस्पताल में ले गये, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत से परिजनाें में मचा कोहराम

मौत की सूचना जैसे ही युवक के परिजनों को मिली, तो कोहराम मच गया. सबका रो-रोकर बुरा हाल था. आसपास के लोग परिजन को ढाढ़स बंधा रहे थे, लेकिन उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. उधर, सूचना मिलने पर कटेया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >