गोपालगंज में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर जागरूकता कार्यक्रम, लाभार्थियों ने देखा लाइव संबोधन

Gopalganj News: गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विभिन्न पंचायतों में वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशनधारियों को लाइव संबोधन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई.

(गोपालगंज से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट)

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के उचकागांव प्रखंड में मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के प्रति लाभार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण (लाइव स्ट्रीमिंग) दिखाया गया.

कई पंचायतों में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

यह कार्यक्रम त्रिलोकपुर, परसौनी खास, जमसड़ और सांखे खास समेत प्रखंड की सभी पंचायतों में आयोजित किया गया. ग्राम पंचायत सरकार भवनों में सुबह 10 बजे से लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी. बड़ी संख्या में बुजुर्ग, दिव्यांगजन और विधवा महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं.

जनप्रतिनिधियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. त्रिलोकपुर के मुखिया सुरेंद्र राम, परसौनी खास के मुखिया संतोष गुप्ता और सांखे खास की मुखिया आरती देवी ने लाभार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की.

पेंशन योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

लाइव प्रसारण के माध्यम से लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की पात्रता, भुगतान प्रक्रिया और हाल के बदलावों की जानकारी दी गई. साथ ही यह भी बताया गया कि पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर शिकायत कैसे दर्ज कराई जा सकती है.

जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर

आयोजकों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है. कार्यक्रम का उद्देश्य पेंशनधारियों को उनके अधिकारों और उपलब्ध सुविधाओं की सही जानकारी देना था.

Also Read: 8 मिलियन व्यूज वाली ट्रेन स्टंट रील पड़ी भारी, हाजीपुर की महिला को अब देना होगा इतना जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >