Gopalganj News : अमवां नकछेद में सरकारी जमीन पर बनेगा ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक

Gopalganj News : डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की भवन परियोजनाओं को धरातल पर लाने के लिए नगर के आसपास के क्षेत्र में सरकारी जमीन का अवलोकन युद्ध स्तर पर किया गया.

गोपालगंज. डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा जिले में विभिन्न विभागों की भवन परियोजनाओं को धरातल पर लाने के लिए नगर के आसपास के क्षेत्र में सरकारी जमीन का अवलोकन युद्ध स्तर पर किया गया. अवलोकन के क्रम में अपर समाहर्ता (राजस्व) आशीष कुमार सिन्हा, डीसीएलआर फैजान सरवर, सीओ रजत कुमार बर्नवाल, सीओ मांझा मुन्ना कुमार एवं संबंधित अमीन के साथ छवहीं तक्की पंचायत के भड़कुईया में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड एवं अन्य योजनाओं के लिए जमीन का भौतिक निरीक्षण किया गया.

डोमाहता में चार एकड़ जमीन का भी किया भौतिक निरीक्षण

इसके पश्चात भोजपुरवा मोड़, डोमाहता में चार एकड़ जमीन का भी भौतिक निरीक्षण किया गया. डीएम ने जीएसटी कार्यालय और प्रोविजन कार्यालय के लिए दी गयी भूमि के साथ अवशेष भूमि का अवलोकन कर उसे अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिये गये. वहां पर दाह-संस्कार किए जाने वाले स्थल पर क्रिमेटोरियम के प्रस्ताव के लिए नगर परिषद के इओ राहुल धर दुबे को निर्देशित किया गया.

छाड़ी नदी की सफाई में लगाएं अधिक मशीनें

इसी क्रम में डीएम द्वारा छाड़ी नदी की सफाई के लिए कार्यपालक अभियंता (बाढ़) श्री प्रमोद कुमार को अतिरिक्त पोकलेन लगाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये. नगर के सरेया क्षेत्र में भी सरकारी जमीन का अवलोकन कर सीओ को आवश्यक निर्देश दिये गये. इसके पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों के साथ नगर के कोन्हवां पंचायत के अमवां नकछेद में सरकारी जमीन का अवलोकन किया गया, जहां परिवहन विभाग के ऑटोमेटिक ड्राइविंग ट्रैक का निर्माण किया जा रहा है. साथ ही, वहां जिला पदाधिकारी द्वारा पर्यवेक्षण गृह, सीएमआर गोदाम और दो स्थायी हेलिपैड के निर्माण के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया.

कोर्ट कैंपस के पुराने भवनों को देख मांगी रिपोर्ट

डीएम ने अभियोजन पदाधिकारी कार्यालय, निबंधन कार्यालय आदि का अवलोकन करते हुए पुराने जर्जर भवनों को चिह्नित कर वहां का पूरा ब्योरा सीओ से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये. इसी क्रम में डीएम परिसर के पश्चिमी गेट के बगल में अतिक्रमण हटाकर वहां की अतिरिक्त भूमि का ब्योरा देने के निर्देश दिये गये. इस प्रकार, डीएम द्वारा जिले में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए किये जा रहे युद्ध स्तर के प्रयासों से जिलेवासियों को अति शीघ्र विकास के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >