बैकुंठपुर. शराब के केस में वारंटियों को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया. लाठी-डंडे से हमला कर ग्रामीणों ने गिरफ्तार किये गये, दोनों वारंटियों को मुक्त करा दिया. इतना ही नहीं, पुलिस टीम में शामिल दारोगा की पिस्टल भी छीनने की कोशिश की गयी. घटना बैकुंठपुर थाने के बहरामपुर गांव की है.
15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज
पुलिस ने इस मामले में बैकुंठपुर थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के बयान पर 15 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें अन्य 15-20 अज्ञात लोगों को भी शामिल किया गया है. बैकुंठपुर के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बहरामपुर गांव में श्यामदेव राय एवं छोटेलाल राय को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गयी थी.
परिजनों समेत अन्य ने विरोध किया शुरू
गिरफ्तार करने के बाद परिजनों सहित अन्य गांव के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया. साथ ही पुलिस टीम पर हमला कर दी गयी. पुलिस सब इंस्पेक्टर सोमदेव झा का सरकारी रिवाॅल्वर छीनने की कोशिश की गयी. चौकीदार के साथ धक्का-मुक्की, पुलिस टीम को लाठी, डंडा, कुदाल, फरसा, ईंट-पत्थर से हमला कर चोट पहुंचाना, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी से सरकारी पिस्टल को छीनने का प्रयास, पुलिस टीम पर हमला करने एवं पकड़े गये दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा से भगाने की आरोप में विभिन्न धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी शुर
ूपुलिस ने इन वारंटियों के साथ-साथ हमला करनेवाले अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई से अभियुक्त गांव छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. बता दें कि इसके पहले विजयीपुर थाने की पुलिस टीम पर वीरवट गांव में शुक्रवार को हमला किया गया था, जिसमें अपहृत युवक को छुड़ाने गयी पुलिस पिट गयी थी. मामले में पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए हमलीवरों से बचते हुए दोनों अपहृत युवकों को सकुशल मुक्त कराते हुए सोनू सिंह एवं राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, उचकागांव पुलिस टीम पर भी इससे पहले हमला किया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
