Gopalganj News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, फंदे से लटका मिला शव

Gopalganj News: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.

Gopalganj News (मनीष राज की रिपोर्ट): जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौधि पश्चिम टोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है, जो मुकुल पांडेय उर्फ लक्ष्मीकांत पांडेय की पत्नी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बताया जाता है कि रीना देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर रीना देवी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था.

मारपीट के बाद हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि मृतका का पति शराब पीने का आदी था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. घटना वाले दिन भी रीना देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे. घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर मीरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Gopalganj News: पूर्व सैनिक पर चाकू से जानलेवा हमला मामले में 11 के खिलाफ केस दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >