नोट दोगुना करने का झांसा देकर लूटने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़: पुलिस के हाथ लगे 50 लाख और 8 गुनहगार

Gopalganj News: ठगी के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर में 50 लाख के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Gopalganj News: (संजय कुमार अभय) गोपालगंज जिले पुलिस ने बैकुंठपुर थाना अंतर्गत सिंहासिनी गांव में छापेमारी कर ‘केमिकल से नोट दोगुना’ करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. उनके पास से लगभग 50 लाख की राशि जब्त की गई है.

पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने पर सिधवलिया सीडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैकुंठपुर, सिधवलिया और महम्मदपुर की एक संयुक्त टीम बनाई गई.टीम ने रात्रि में छापेमारी कर आठ लोगों को किया गया है. प्रथम दृश्य नोट के जारी होने के साक्ष्य मिले हैं.

अब पुलिस ऐसे कर रही जांच

बरामदगी भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां, रसायन (केमिकल) और नोट गिनने की मशीन

बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी विशेषज्ञ जांच की जा रही है. राशि की गिनती अभी जारी है, जिसके लगभग 50 लाख रुपये होने का अनुमान है.

फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है. जांच एवं गिनती पूरी होने के पश्चात स्थिति साफ होगा.

Also Read: खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >