Gopalganj News : रोजगार मेले में 68 युवकों काे मिला सीधी भर्ती का लाभ, जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला

Gopalganj News : शुक्रवार को जीविका गोपालगंज के तत्वावधान में प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया.

बरौली. शुक्रवार को जीविका गोपालगंज के तत्वावधान में प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के गीत तथा डीपीएम प्रियंका गुप्ता, बीडीओ मुकेश कुमार, बीपीएम प्रशांत कुमार वर्मा, जिला रोजगार प्रबंधक राशिद असलम तथा जिले से पहुंचे अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया.

बनाये गये थे 14 काउंटर

रोजगार मेले में कुल 14 काउंटर बनाये गये थे, जहां काउंटर नंबर सात और आठ पर रजिस्ट्रेशन कार्य हो रहा था जबकि अन्य 12 काउंटर पर कंपनियों के प्रतिनिधि हुनर के अनुसार युवाओं का चयन कर उनसे फाॅर्म भरवा रहे थे. मेले में कुल 547 युवाओं को पंजीकृत किया गया. वहीं 68 युवाओं को सीधी भर्ती का लाभ मिला. पंजीकृत युवाओं को अब प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा. बीडीओ मुकेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीविका समाज में बदलाव की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही हैं. रोजगार की बात हो या स्वरोजगार की, सभी कार्य में जीविका अव्वल स्थान में पहुंच गयी है. उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी जीविका कर्मियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया.

आज के दौर में रोजगार की कमी नहीं

डीपीएम प्रियंका गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में समाज में रोजगार की कमी नहीं है, कमी है तो हुनरमंद बनाने की. जीविका युवाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय बना हुआ है. वहीं जीविका के जिला रोजगार प्रबंधक राशिद असलम ने कहा कि जीविका ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त और जीविकोपार्जन करने के साथ अब रोजगार मेला जैसे आयोजन से शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया करवाने का भी माध्यम बन चुका है.

हुनरमंद युवा जॉब मेले का उठाएं लाभ

सभी उपस्थित जीविका दीदी एवं रोजगार मेले में आये युवक-युवतियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां पर 14 से अधिक कंपनियां आयी हुई हैं, जिनके पास छह सौ से अधिक रोजगार उपलब्ध है. सभी हुनरमंद युवा इस जॉब मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने का प्रयास करें. मौके पर एमएनइ मुकुल उपाध्याय, मांझा से कामख्या शर्मा, सिधवलिया से संजय कुमार, अनुरूल होदा तथा बरौली के गौतम चौरिसया, अश्विनी कुमार, गुड़िया कुमारी, राज कुमार, धनंजय कुमार, रंजन कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, चंद्रदीप कुमार, अनीश कुमार, संतोष कुमार, सुभाष राय, ऋषि रंजन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >