गोपालगंज के मांझा में बारिश के बाद बिजली गुल, पंखे-कूलर बंद, पूरी रात परेशान रहे लोग

गोपालगंज के मांझा प्रखंड में बिजली व्यवस्था फिर चरमरा गई है. हल्की बारिश के कारण कई घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी. बच्चों, बुजुर्गों और दुकानदारों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ा.

गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड में बिजली व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई हैं. सोमवार की शाम हल्की बारिश शुरू होते ही क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. करीब छह से सात घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पंखे-कूलर बंद, गर्मी में परेशान रहे लोग

बिजली आपूर्ति बाधित होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो गये. उमस भरी गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक परेशान रहे. लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के गर्मी और उमस के बीच समय बिताना पड़ा.

बिजली कटौती का असर छोटे दुकानदारों और व्यवसायियों के कामकाज पर भी पड़ा. बिजली पर निर्भर कारोबार प्रभावित होने से दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी.

हल्की बारिश में घंटों बिजली गुल होने से नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि मांझा क्षेत्र में मौसम खराब होते ही बिजली आपूर्ति बाधित होना आम समस्या बन गयी है. हल्की बारिश या तेज हवा के बाद घंटों बिजली गायब रहने से उपभोक्ताओं में बिजली कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद उसे बहाल करने में काफी समय लग जाता है. इससे दैनिक कामकाज प्रभावित होता है और गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती है.

निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग

ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों से बारिश और खराब मौसम के दौरान भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान तकनीकी खराबी की स्थिति में जल्द बिजली बहाल की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को घंटों परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार अखिल

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >