कोर्ट से जेल ले जाते समय गोपालगंज पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ अपहरण का आरोपी, कई थानों की पुलिस तलाश में जुटी

Gopalganj Accused Escaped : गोपालगंज में पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है. मंगलवार को न्यायालय से चनावे मंडल कारा ले जाते समय आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया.

Gopalganj Accused Escaped : (मनीष कुमार) गोपालगंज में पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है. मंगलवार को न्यायालय से चनावे मंडल कारा ले जाते समय आरोपी पुलिस वाहन से कूदकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और कई थानों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

कोर्ट से जेल ले जाते समय पुलिस को दिया चकमा

मंगलवार को नगर थाना पुलिस एक आरोपी को न्यायालय में पेशी के बाद चनावे मंडल कारा लेकर जा रही थी. पुलिस वाहन जैसे ही गोपालगंज-मीरगंज एनएच-531 पर वृंदावन सदासी राय टोला गांव के पास पहुंचा, तभी आरोपी अचानक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिसकर्मी तुरंत उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह भागने में सफल रहा.

अपहरण के मामले में दिल्ली से पकड़ा गया था आरोपी

फरार आरोपी की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव निवासी राहुल कुमार सिंह, पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह युवती के अपहरण के एक मामले में आरोपी था. उसे दिल्ली से एक युवती के साथ बरामद कर गोपालगंज लाया गया था. न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेजा जा रहा था.

Gopalganj News : फरारी के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही नगर थाना समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने चंवर इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया. संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

चंवर और आसपास के इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन

पुलिस की कई टीमें चंवर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. फरार आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अनुसंधानकर्ता बोले- गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

इस मामले के अनुसंधानकर्ता यशवंत सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरारी के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है.

Also Read : अपहरण केस के बीच प्रेमी युगल गोपालगंज कोर्ट पहुंचा, युवती के बयान के बाद साथ रहने की मिली अनुमति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >