गोपालगंज में वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Gopalganj Accident News : गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रहे युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Gopalganj Accident News : (मनीष राज) गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी करने जा रहे युवक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.

मजदूरी के लिए घर से निकला था युवक

मृतक की पहचान बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव निवासी रामदेव राम के पुत्र उमेश राम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि उमेश राम रोज की तरह मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे.

Gopalganj News : अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

इसी दौरान रास्ते में किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उमेश राम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बैकुंठपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार पासवान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई है. घटना में शामिल वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read : सीवान के डॉक्टर को नेपाल में मिला आयुष सम्मान, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >