मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली. पीड़िता प्रेमशीला देवी ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अखाड़ा मेले के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी. इस दौरान वह परिवार के साथ पास बने नये मकान में चली गयीं. इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके पुराने घर का ताला तोड़ दिया और एक सोने की देवी की मूर्ति, लगभग 10 क्विंटल पीतल के बर्तन, 70 लहंगा-साड़ियां, जमीन के कागजात और कई निजी प्रमाणपत्र चुरा ले गये. पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
