महिला समेत तीन लोगों से मारपीट के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौती में एक महिला सहित तीन लोगों से मारपीट की गयी. इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के धनौती में एक महिला सहित तीन लोगों से मारपीट की गयी. इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में राज किशोर राजभर ने आरोप लगाया है कि वह अपने दरवाजे पर था, तभी एक राय और साजिश के तहत उसके दरवाजे पर कृष्णा राजभर सहित पांच लोग लाठी-डंडा व ईंट लेकर आये और गाली-गलौज करने लगे. मना करने पर सभी ने लाठी-डंडे और ईंट चलाकर मारपीट की. इससे उसकी मां जमुनी देवी का सिर फूट गया और खून बहने लगा. मेरा बेटा राहुल और मैं अपनी मां को बचाने गये, तो मुझे एवं मेरे बेटे के साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट के क्रम में ही मेरे गले से सोने की चेन छीन ली गयी. हो-हल्ला करने पर गांव के लोग आये, तो हमलोगों को बचाया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >