कटेया में युवक से रुपये छीनने व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पटखौली-बेलही के बीच मुख्य सड़क पर एक युवक से रुपये लूटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है.

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पटखौली-बेलही के बीच मुख्य सड़क पर एक युवक से रुपये लूटने और मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना में दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित बेलही खास गांव निवासी सुनील तिवारी ने थाने में दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि वह पोस्ट ऑफिस से पांच हजार रुपये निकालकर घर लौट रहा था. इसी दौरान गांव के ही आशुतोष तिवारी, शशिनाथ तिवारी और दो अज्ञात लोगों ने उसे रोककर जानलेवा हमला कर दिया. सुनील तिवारी के अनुसार, शशिनाथ तिवारी ने आशुतोष तिवारी से गोली मारने को कहा और आशुतोष ने अपनी राइफल में गोली भर ली. इस बीच, चारों आरोपितों ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा. हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी जान बचायी, तभी आरोपितों ने उसकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिये. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >