थावे. थावे थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के आरोप में दो उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार, विदेशीटोला और सब्जी मंडी क्षेत्र में बिजली कंपनी की जांच के दौरान पाया गया कि बिजली बिल बकाया होने के कारण कनेक्शन काटे जाने के बावजूद उपभोक्ता मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से तार जोड़कर बिजली की चोरी कर रहे थे. इस मामले में बिजली जेइ अविनाश कुमार ने राजेश कुमार गुप्ता और गंगा साह पर 58,411 रुपये तथा भोला कुमार पर 34,007 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. जांच अभियान में सुपरवाइजर विश्वनाथ श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र मांझी और राहुल कुमार यादव सहित अन्य बिजलीकर्मी शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
