Encounter In Bihar: थावे मंदिर चोरी कांड में एनकाउंटर, इजमामूल आलम को पुलिस ने मारी गोली

Encounter In Bihar: थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दूसरे आरोपी इजमामूल आलम का पुलिस मुठभेड़ में एनकाउंटर हुआ है. उसके पास से माता के सोने के मुकुट का हिस्सा बरामद किया गया.

Encounter In Bihar: बिहार के प्रमुख सिद्धपीठ थावे दुर्गा मंदिर में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस सनसनीखेज कांड के दूसरे आरोपी इजमामूल आलम को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. यह एनकाउंटर थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला के पास हुआ, जहां छापेमारी के दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

कहां का रहने वाला है इजमामूल आलम?

घायल आरोपी की पहचान इजमामूल आलम के रूप में हुई है, जो मोतिहारी जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी अनवर अंसारी का पुत्र है. वह वर्तमान में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रह रहा था. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा गया है.

अपराधी के पास से मिले माता के मुकुट का हिस्सा

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इजमामूल आलम के पास से चोरी किए गए माता दुर्गा के सोने के मुकुट का कुछ हिस्सा भी बरामद किया है. हालांकि, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

इससे पहले इस कांड के मुख्य आरोपी, गाजीपुर निवासी दीपक राय को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जांच में सामने आया है कि इस पूरे चोरी कांड में कई लोगों की संलिप्तता है, जिनके नाम धीरे-धीरे उजागर हो रहे हैं.

गौरतलब है कि 17 दिसंबर की रात थावे दुर्गा मंदिर में आभूषणों की बड़ी चोरी हुई थी. घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और आरोपियों पर एक लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया था.

एसपी ने क्या बताया?

इस मामले में एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की थी. इसी दौरान अपराधी ने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में की गई फायरिंग में वह घायल हो गया. एसपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अन्य अपराधियों के बारे में भी अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: पटना के होटलों में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने का है प्लान तो हो जाएं सावधान, कई रेस्टोरेंट में मिले एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक्स और बासी मांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >