गोपालगंज: दुबई में युवक की मौत पर शिक्षा मंत्री पहुंचे थावे, परिजनों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

Gopalganj News: गोपालगंज के थावे निवासी रोहन कुमार गुप्ता की दुबई में मौत की सूचना के बाद शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और शव जल्द भारत लाने तथा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

Gopalganj News: थावे के व्यवसायी संजय प्रसाद गुप्ता के पुत्र रोहन कुमार गुप्ता उर्फ सोनू गुप्ता की दुबई में मौत की सूचना मिलने के बाद बुधवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी उनके आवास पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

शव जल्द भारत लाने का दिया आश्वासन

शिक्षा मंत्री ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि रोहन का शव जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार सरकार की ओर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाएगी.

वरिष्ठ नेताओं से की बातचीत

मिथलेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी इस मामले में बातचीत की है. दोनों नेताओं से शव को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है.

Also Read: बिहार के कलाकारों की चमकेगी किस्मत, अब मुंबई से ही होंगे बुक, घर बैठे फिल्म में मिलेगा काम



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manoranjan upadhyay

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >