गोपालगंज में चुनावी काम में लापरवाही पर BLO से जवाब-तलब, 24 घंटे में देना होगा स्पष्टीकरण

गोपालगंज में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएलओ ताहिर अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा गया जवाब।

Gopalganj News : गोपालगंज में चुनावी कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में मतदान केंद्र संख्या-334 के बीएलओ ताहिर अंसारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है. निर्वाचन विभाग के निर्देश के बावजूद बीएलओ एप के माध्यम से DSE Verify का काम निर्धारित समय में पूरा नहीं करने पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह कुचायकोट बीडीओ ने कार्रवाई की है. बीएलओ को 24 घंटे के अंदर प्रखंड कार्यालय में सदेह उपस्थित होकर अपना जवाब देने का निर्देश दिया गया है.

बार-बार फोन किया, फिर भी पूरा नहीं हुआ काम

प्रशासन के अनुसार निर्वाचन विभाग के निर्देश के तहत संबंधित बीएलओ को बीएलओ एप के माध्यम से DSE Verify का कार्य पूरा करना था. लेकिन निर्धारित समय सीमा के बावजूद यह कार्य पूरा नहीं किया गया. बताया गया है कि प्रखंड कार्यालय की ओर से बीएलओ से कई बार दूरभाष पर संपर्क कर काम पूरा करने के लिए कहा गया, इसके बावजूद कार्य लंबित रहा.

चुनावी काम में लापरवाही को बताया गंभीर

निर्वाचन से जुड़े कार्य में समय पर काम पूरा नहीं होने को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. जारी पत्र में बीएलओ के इस रवैये को अत्यंत खेदजनक बताते हुए लापरवाही का द्योतक माना गया है. प्रशासन ने अब पूरे मामले में बीएलओ से जवाब-तलब किया है.

24 घंटे में देना होगा जवाब, कार्रवाई के संकेत

बीएलओ ताहिर अंसारी को निर्देश दिया गया है कि वह 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष सदेह उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दें. उनसे यह भी पूछा गया है कि किस परिस्थिति में DSE Verify का काम समय पर पूरा करने में रुचि नहीं ली गयी. अब बीएलओ के स्पष्टीकरण के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सकती है.

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर विभाग की नजर

इस कार्रवाई के बाद चुनावी कार्य में लगे कर्मियों के बीच भी हलचल बढ़ गयी है. प्रशासन की ओर से स्पष्ट संकेत है कि निर्वाचन विभाग से जुड़े निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करना होगा और लापरवाही की स्थिति में संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश कुमार दूबे

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >