PHOTOS : फलों से सजा शिवलिंग, दीपों से जगमगाया दरबार, तस्वीरों में देखें मीरगंज के महादेव का अद्भुत श्रृंगार

1 / 8
PHOTOS : फलों से सजा शिवलिंग, दीपों से जगमगाया दरबार, तस्वीरों में देखें मीरगंज के महादेव का अद्भुत श्रृंगार
फुल स्क्रीन में देखें

फोटो सब्जी फल और प्रसाद से हुआ औघड़ दानी का श्रृंगा

गोपालगंज के मीरगंज में भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का मनमोहक नजारा देखने को मिला. यहां महादेव का फलों, फूलों, प्रसाद और दीपों से भव्य श्रृंगार किया गया.

2 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

केले और फल से सजे औघड़दानी बाबा

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

केले समेत कई तरह के फलों से सजे शिवलिंग और चारों ओर जगमगाते दीपों ने मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ा दी. भव्य शिव दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

फलों से सजाया गया महादेव का दरबार

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

महादेव के श्रृंगार में शिवलिंग के चारों ओर कतारबद्ध तरीके से हरे केले सजाए गए. इसके साथ ही सेब, संतरा, अंगूर, अनानास, नारियल, तरबूज, खरबूज और ड्रैगन फ्रूट समेत कई तरह के फल अर्पित किए गए. फलों की आकर्षक सजावट ने शिव दरबार को खास रूप दे दिया.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

रंग-बिरंगे फूलों से सजा शिवलिंग

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग को विभिन्न रंगों के फूलों और मालाओं से सजाया. फूलों की सजावट और फलों की कतारों के बीच शिवलिंग का स्वरूप बेहद आकर्षक नजर आ रहा था. मंदिर परिसर में फूलों की सुगंध से भक्तिमय वातावरण बना रहा.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

भगवान शिव के प्रिय वाहन नंदी का भी हुआ श्रृंगार

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

भगवान शिव के प्रिय वाहन नंदी का भी फलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया. केले, संतरे, सेब सहित विभिन्न फलों से नंदी को सजाया गया, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. फूलों की सजावट के बीच फलों से सजे नंदी का स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

प्रसाद और पकवान भी किए गए अर्पित

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

महादेव के समक्ष विभिन्न प्रकार के प्रसाद और पकवान श्रद्धापूर्वक सजाए गए. चारों ओर गेंदे के फूलों से विशेष सजावट की गई. भोग सामग्री के साथ सजे शिव दरबार ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दीपों की रोशनी से जगमगाया शिव दरबार

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

शिव दरबार की सजावट में दीपों का भी विशेष ध्यान रखा गया. पीतल के दीपस्तंभों और छोटे-छोटे दीपों में जलती लौ ने पूरे परिसर को रोशन कर दिया. दीपों की जगमगाहट के बीच महादेव का श्रृंगार और भी आकर्षक दिखाई दे रहा था.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

औघड़दानी मंदिर मीरगंज

भव्य श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया. भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर में पूरे समय श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >