गोपालगंज : सावन की अंतिम सोमवारी पर कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Kaithvaliya Brahma Baba Dham : कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और ब्रह्म बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की. धाम का माहौल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से भक्तिमय हो गया.

Kaithvaliya Brahma Baba Dham : गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड स्थित प्रसिद्ध कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और दोपहर तक जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही. हजारों महिला-पुरुषों ने भगवान शिव और कैथवलिया ब्रह्म बाबा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की.

सुबह से ही मंदिर में जुटने लगे श्रद्धालु

सावन की अंतिम सोमवारी पर विजयीपुर प्रखंड के कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में सुबह होते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया. देखते ही देखते मंदिर परिसर में महिला-पुरुष, युवक-युवतियों और बच्चों की भीड़ जुट गई. दोपहर तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही.

जलाभिषेक कर मांगी मनोकामना

श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर कैथवलिया ब्रह्म बाबा और भगवान शिव का जलाभिषेक किया. पूजा के दौरान भक्तों ने दूध, बेलपत्र, अक्षत, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की.

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम

मंदिर परिसर में लगातार हो रहे जयकारों से पूरा धाम भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयघोष से आसपास का वातावरण भी धार्मिक रंग में रंग गया. अंतिम सोमवारी होने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में धाम में अधिक चहल-पहल देखने को मिली.

पूजा के बाद मेले में उमड़ी भीड़

सावन की अंतिम सोमवारी पर कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम का पूरा परिसर मेले के रूप में नजर आया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में खरीदारी की. बच्चों और युवाओं ने झूला और ब्रेक डांस का आनंद लिया. दोपहर तक मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में काफी चहल-पहल बनी रही.

पूजा-पाठ करते श्रद्धालु

दूसरे शिवालयों में भी उमड़ी श्रद्धा

विजयीपुर प्रखंड के अन्य शिवालयों में भी अंतिम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. खनुआ नदी स्थित श्रीराम मंदिर तपोभूमि परिसर के शिवालय के अलावा घाट बंधौरा, गोइता टोला, कुटिया, मुसेहरी, विजयीपुर, जजवलिया, मझवलिया, आमवां घाट और भानपुर सहित कई स्थानों पर लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की.

मनोकामना पूरी होने पर कराते हैं कथा-पूजन

स्थानीय लोगों के अनुसार कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में पूरे सावन महीने श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है. स्थानीय मान्यता है कि मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु यहां पहुंचकर कथा और पूजन कराते हैं. इसी आस्था के कारण सावन के प्रत्येक सोमवार को धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

रक्षाबंधन पर भी लगता है भव्य मेला

कैथवलिया ब्रह्म बाबा धाम में रक्षाबंधन के अवसर पर भी हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मेले में बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. धार्मिक आयोजन के साथ मेला स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक आकर्षण का भी केंद्र बनता है.

Also Read : PHOTOS : अमरनाथ गुफा की तर्ज पर सजा औघड़दानी मंदिर, अंतिम सोमवारी से पहले दिखा अद्भुत नजारा, देखें तस्वीरें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >