फुलवरिया में अनुसूचित जाति जनजाति बस्तियों में कल लगेंगे विकास शिविर

फुलवरिया. प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों की अनुसूचित जाति जनजाति बस्तियों में शनिवार से विकास शिविर लगाये जायेंगे.

फुलवरिया. प्रखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों की अनुसूचित जाति जनजाति बस्तियों में शनिवार से विकास शिविर लगाये जायेंगे. विकास योजनाओं के आच्छादन के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभ देने के उद्देश्य से अलग-अलग पंचायत में तिथिवार विकास शिविर लगेंगे. पहले दिन छह पंचायत कोयला देवा, बैरागी टोला, चुरामन चक, चमारी पट्टी, गणेश डूमर, मजिरवा कला ने शिविर लगेंगे. इसको लेकर प्रखंड प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिविर के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार किया गया है. सफल आयोजन को लेकर प्रखंड प्रशासन जुटा हुआ है. गुरुवार को बीडीओ ने 19 तारीख से प्रारंभ हो रहे विकास शिविर को लेकर पूर्व की तैयारी की समीक्षा की. विकास शिविर में 22 प्रकार की अलग-अलग सरकारी योजनाओं को लेकर आवेदन लिये जायेंगे. इसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालयों में नामांकन, आंगनबाड़ी से संबंधित योजनाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >