कांग्रेस ने लिया मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाने का निर्णय

गोपालगंज. जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं नव-नियुक्त प्रखंड प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

गोपालगंज. जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं नव-नियुक्त प्रखंड प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने का निर्णय लिया गया. इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर मनरेगा मजदूरों को उनके हक एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया जायेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक पंचायत में चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों की समस्याओं को सुनेंगे और उनकी आवाज बनेंगे. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब और मजदूर वर्ग के लिए जीवनरेखा है, लेकिन वर्तमान में मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मजदूरी का भुगतान हो पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके स्थान पर जो नये कानून लाये गये हैं, वे मनरेगा की मूल भावना से अलग हैं. कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए गांव से लेकर जिला स्तर तक संघर्ष करेगी. बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा मनरेगा मजदूरों के हित में एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहरायी. कार्यक्रम में विनोद तिवारी, शकील अख्तर, शाहिद अफरीदी, सत्तार अली, रेयाज अहमद, सुरेंद्र कुमार राम, शंभु कुशवाहा, रियाजुद्दीन अंसारी, रोहन उपाध्याय, राजकिशोर कुमार, मुश्ताक अहमद, धनंजय गिरि, नागेन्द्र तिवारी, शमशुल एरिन, समीम शेख, पारणेश्वर तिवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >