जरूरी. अरार मोड़ स्थित मैरेज हॉल में ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का हुआ आयोजन

गोपालगंज. जिला मुख्यालय के अरार मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का भव्य आयोजन किया गया.

गोपालगंज. जिला मुख्यालय के अरार मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में बुधवार को ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रह्मर्षि वैदिक महासभा का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएन राय, विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, मुकुल राय, अंकु राय, चंद्रहास राय और उमेश प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने भगवान परशुराम एवं समाज के पुरोधाओं के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर विधान पार्षद राजीव कुमार ने कहा कि बदलते परिवेश में बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि शिक्षित और चरित्रवान नागरिक ही परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकता है. साथ ही उन्होंने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और मूल्यों को संरक्षित रखने पर बल दिया. सभा को संबोधित करते हुए अंकु राय ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब सभी एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. मुकुल राय ने कहा कि हमारा समाज प्रबुद्ध है और हमें सामाजिक हितों के साथ राष्ट्रीय हितों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एन. राय ने कहा कि सकारात्मक सोच, सही दिशा और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ समाज अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयराम सिंह ने की, जबकि संचालन रजनीश राय ने किया. मौके पर डॉ. अभिषेक राय, दुर्गा राय, रॉकी राय, गुड्डू राय, सुरेंद्र राय, भटूर राय, टुन्ना राय, जीतू राय, प्रमोद राय, अखिलेश शाही, अमरेश शाही, रानू शाही, विवेक राय, नीलमणि शाही, राजकुमार राय और राकेश राय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOVIND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >