गोपालगंज में सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, 25 गतिविधियों से घर-घर पहुंचने का आह्वान

भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को समर्पित इस अभियान में 13 कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Gopalganj News : भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.

25 गतिविधियों और 13 कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी जन्मेजय सिंह ने कहा कि अभियान के तहत सेवा की 25 गतिविधियों और 13 विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इनमें आशीर्वाद का दिया, सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं.

सेवा को संगठन का मूल मंत्र बताया

जन्मेजय सिंह ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सेवा ही संगठन’ है. पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करती है. सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा की गतिविधियों को और व्यापक बनाया जाएगा.

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचने की अपील

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि ने कार्यकर्ताओं से अभियान के माध्यम से जिले के सभी घरों तक पहुंचने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने का काम करें. उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने की अपील की.

विधायक और पार्टी नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

कार्यशाला को जिला प्रभारी दीपेंद्र सर्राफ, विधान पार्षद व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जनक राम, रामप्रवेश राय, सदर विधायक सुभाष सिंह, आदित्य नारायण पांडेय और विनोद कुमार ने भी संबोधित किया. वक्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को संगठन की गतिविधियों को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने का माध्यम बताया.

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

मौके पर हरि नारायण सिंह, साधु शरण पांडेय, रवि प्रकाश, मणि त्रिपाठी, मार्कंडेय राय शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, शिव कुमार उपाध्याय, दीपक कुमार दीपू, राजेश साहनी, राजू चौबे, प्रशांत कुमार राजू, दुर्गा राय, मनीष गुप्ता, चंद्रमोहन पांडेय, जय हिंद प्रसाद, विनय यादव, राजू सिंह, अनिकेत सिंह, सुभाष सिंह तोमर, अनुज सिंह और आदित्य सिन्हा सहित जिलेभर से पहुंचे मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >