बाइक सवार बदमाशों ने व्यवसायी से डेढ़ लाख रुपये लूटे, विरोध पर घोंपा चाकू

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा पांडेय टोला गांव के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी पर हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये.

गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा पांडेय टोला गांव के समीप बुधवार की शाम बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक कपड़ा व्यवसायी पर हमला कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यवसायी की पहचान बरहिमा गांव निवासी भगवती पांडेय के पुत्र अमर पांडेय को रूप में की गयी. व्यवसायी अमर पांडेय ने बताया कि व सिधवलिया बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया. पहले गाली-गलौज और मारपीट की गयी, फिर बदमाशों ने उनसे डेढ़ लाख नकद, मोबाइल और गले की चेन लूट ली. जब उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल व्यवसाय की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सिधवलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा अभी आवेदन प्राप्त नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >