40 दिनों के बाद बरामद हुआ थावे मंदिर का सोने का मुकुट और हार, मास्टरमाइंड शरीफ साई समेत 4 गिरफ्तार

Gopalganj News: बिहार के प्रसिद्ध थावे मंदिर में हुई एक करोड़ की चोरी मामले में पुलिस ने 40 दिनों बाद बड़ा खुलासा किया है. मास्टरमाइंड शरीफ साई और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की निशानदेही पर जमीन में गाड़कर रखे गए सोने के मुकुट और चांदी के हार बरामद किए गए हैं.

Gopalganj News: थावे शक्तिपीठ मंदिर में हुई करोड़ों की ज्वेलरी चोरी का मामला आखिरकार सुलझ गया है. करीब 40 दिनों तक चली लगातार जांच और छापेमारी के बाद पुलिस ने चोरी की गई कीमती ज्वेलरी के साथ मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, इस चोरी में अरार गांव का रहने वाला शरीफ साई मुख्य आरोपी है. उसके साथ उसके तीन साथी भी पकड़े गए हैं. गिरफ्तार लोगों में शरीफ आलम, उसका भाई चांद आलम, एक महिला और सिवान जिले के छोटपुर गांव का रहने वाला एजाज अली शामिल है.

मिट्टी में दबाकर छुपाई थी ज्वेलरी

पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिर के गर्भगृह से चुराए गए सोने और चांदी के कई आभूषण बरामद किए हैं. इनमें मां थावे भवानी का सोने का मुकुट, चांदी का हार, सोने का नेकलेस और छतरी शामिल हैं. यह ज्वेलरी मिट्टी में दबाकर छुपाई गई थी, जिसे आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया.

थावे मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि सदर-1 के एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी के नेतृत्व में बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) ने तकनीकी जानकारी और स्थानीय सूत्रों की मदद से इस मामले का खुलासा किया. मुख्य आरोपी को उसके अरार स्थित घर से गिरफ्तार किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने बताया कि 17 और 18 दिसंबर की रात चोरों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ज्वेलरी चोरी की थी. इस घटना के बाद बिहार एसटीएफ और एसआईटी ने मिलकर बिहार के कई जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, मऊ, बनारस, प्रयागराज और गोरखपुर में भी छापेमारी की थी.

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार में सड़कों का जाल बिछाने की तैयारी, 24 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन अधिग्रहण में तेज, प्लान तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >