तीन अंगीभूत कॉलेजों की 416 सीटों पर पीजी नामांकन का आखिरी मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

Bihar PG Admission 2026: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन के लिए गोपालगंज के तीन अंगीभूत कॉलेजों में 416 सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून है, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 24 जून को जारी होगी.

Bihar PG Admission 2026: (विकाश दुबे) गोपालगंज में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) में नामांकन का सुनहरा अवसर है. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के तहत पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है. जिले के तीन अंगीभूत कॉलेजों में कुल 416 सीटों पर नामांकन होना है. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है. ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आज हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर लें.

जिले में ही मिलेगी पीजी की पढ़ाई की सुविधा

इस वर्ष पीजी नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में खास उत्साह है, क्योंकि अब जिले में ही उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध है. महेंद्र महिला कॉलेज, कमला राय कॉलेज और गोपेश्वर कॉलेज में विभिन्न विषयों में पीजी की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है. इससे विद्यार्थियों को दूसरे जिलों या शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी.

Ai से ली गई तस्वीर

आर्ट्स और साइंस के इन विषयों में मिलेगा दाखिला

विश्वविद्यालय की ओर से इस सत्र में आर्ट्स के पांच प्रमुख विषयों तथा साइंस के दो विषयों में नामांकन लिया जाएगा.

आर्ट्स विषय:

  • हिंदी
  • इतिहास
  • राजनीति विज्ञान
  • अर्थशास्त्र
  • मनोविज्ञान
  • गृह विज्ञान

साइंस विषय:

  • गणित
  • रसायन विज्ञान

कॉलेजवार सीटों का विवरण

महेंद्र महिला कॉलेज

  • गृह विज्ञान – 32 सीट
  • मनोविज्ञान – 32 सीट
  • अर्थशास्त्र – 32 सीट

कमला राय कॉलेज

  • राजनीति विज्ञान – 64 सीट
  • गणित – 64 सीट
  • रसायन विज्ञान – 32 सीट
  • अर्थशास्त्र – 32 सीट
  • मनोविज्ञान – 32 सीट

गोपेश्वर कॉलेज, हथुआ

  • हिंदी – 32 सीट
  • इतिहास – 32 सीट
  • राजनीति विज्ञान – 32 सीट

एक आवेदन में तीन विषय चुनने की सुविधा

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक ही आवेदन पत्र में अधिकतम तीन विषयों का विकल्प चुनने की व्यवस्था की है. अभ्यर्थी अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन भी कर सकते हैं. आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

24 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जून को पहली मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी. चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 25 जून से 4 जुलाई तक होगा, जबकि नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं 5 जुलाई से शुरू होंगी.

उच्च शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि जिले में पीजी सीटों की संख्या बढ़ने और नए विषयों की शुरुआत से उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी. इससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अपने जिले में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में गर्मी का सितम जारी, लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >