यूपीएससी की तैयारी करने के लिए नहीं था पैसा, तो युवक ने शुरू किया यह अनोखा धंधा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव से एक 8 साल के बच्चे की किडनैपिंग हुई थी. इस बच्चे को पुलिस ने यूपी से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया.

Bihar News: गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव से एक 8 साल के बच्चे की किडनैपिंग हुई थी. इस बच्चे को पुलिस ने यूपी से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को पुलिस ने बच्चे को उसकी मां के हवाले कर दिया. गोपालगंज पुलिस ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी युवक यूपी के देवरिया का रहने वाला है. उसने 26 सितंबर को बच्चे को उठा ले गया था और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने भाई के साथ किडनैपिंग की प्लानिंग की थी, ताकि यूपीएससी की तैयारी के लिए पैसे जुटा सके. 27 सितंबर को बच्चे से किडनैपर ने मां का नंबर लिया और फोन कर फिरौती की मांग की. सहमे हुए परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की टीम बच्चे की मां के साथ किडनैपर के बताए हुए ठिकाने पर सिविल ड्रेस में पहुंची.

बच्चे को अपने घर में रखा था किडनैपर

उसके बाद किडनैपर के मोबाइल पर बच्चे की मां ने संपर्क किया, लेकिन उसे शक हो गया कि पुलिस उसके साथ आई है. इसके बाद वह अपने बताए ठिकाने पर नहीं पहुंचा, वह डर गया और बच्चे को छोड़ दिया. फिर बच्चे ने कैसे भी अपने परिजन से संपर्क किया. फिर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय अमित सिंह को गोपालगंज पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ जारी है. पुलिस ने बताया कि किडनैपर ने बच्चे को अपने घर देवरिया के लाढ थाना क्षेत्र के नेमा में रखा था.

Also Read: बिहार में नशेड़ी बेटे ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, कहा- नशा करने से रोकते थे पापा…

बच्चे के मुंह पर कपड़ा डालकर बाइक से ले गया था अपराधी

किडनैपर के चंगुल से बरामद बच्चे अनीश ने बताया कि वह स्कूल से आकर अपने घर के पास खेल रहा था. तभी बाइक सवार एक आदमी आया और उसने मेरे ऊपर कुछ डाल दिया. फिर बाइक पर बैठा कर लेकर चला गया. इसके बाद क्या हुआ मुझे पता नहीं है. जब मुझे होश आया तो मैं एक घर में था.

फरार भाई की गिरफ़्तारी के लिए हो रही छापेमारी

पुलिस ने किडनैपेर अमित के पास से एक बाइक और एक कार जब्त किया है. वहीं, अमित के भाई की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि यूपीएससी की तैयारी करने के लिए पैसों की जरूरत थी. इसलिए भाई के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण करने की प्लानिंग की थी. उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >