गोपालगंज में मां ने लगाया फटकार, तो युवती ने फंदा लगाकर दे दी जान, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: गोपालगंज में एक युवती ने किसी से फोन पर बात कर रही थी, जब फोन पर बात करने से उसकी मां ने मना किया तो आत्महत्या कर ली है.

Bihar News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में फोन से बात करने पर मां ने युवती को फटकार लगाई. जिससे नाराज युवती ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी. इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, तथा मामले की जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव के बिरबर यादव की पुत्री 18 वर्षीय सविता कुमारी कही फोन से बात कर रही थी. फोन से बात करते हुए देख उसकी मां ने युवती को फटकार लगाने लगी. जिससे नाराज होकर युवती ने शनिवार की देर रात में गले में फंदा लगाकर जान दे दी. इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मांझा थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनो को सौंप दिया. वहीं घटना की जांच में जुट गई है.

पुलिस ने कहा- संदिग्ध मौत

युवती के मौत के मामले में थानाध्यक्ष संग्राम सिंह ने बताया कि युवती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवती ने आत्म हत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. फिलहाल अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

फोरेंसिक टीम ने की घटना की जांच

गौसिया गांव में युवती की मौत मामले को लेकर रविवार को फोरेंसिक टीम ने गौसिया गांव में पहुंच कर घटना की जांच की. टीम ने घटनास्थल से असावश्यक सैंपल लिया और लैंब में जांच के लिए भेज दिया.

Also Read: Exclusive Story: नदी में डूबने से 500 लोगों को बचा चुके हैं छपरा के अशोक, बड़े बेटे को भी बना दिया कुशल तैराक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >